लोगों की राय

लेख-निबंध >> छोटे छोटे दुःख

छोटे छोटे दुःख

तसलीमा नसरीन

प्रकाशक : वाणी प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2005
पृष्ठ :255
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2906
आईएसबीएन :81-8143-280-0

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

432 पाठक हैं

जिंदगी की पर्त-पर्त में बिछी हुई उन दुःखों की दास्तान ही बटोर लाई हैं-लेखिका तसलीमा नसरीन ....

एक सेकुलर राष्ट्र के लिए...


मैंने इस शहर में बीस-पच्चीस लोगों के जुलूस के पीछे, दो ट्रक भरकर पुलिस जाते देखा है! इसी शहर में ही जन्माष्टमी के मौके पर पच्चीस हज़ार लोगों के जुलूस के आगे-पीछे कुल दो पुलिस वैन देखा था। उस जुलूस की तुलना में पुलिस की संख्या मामूली ही थी। इस जुलूस पर युव कमांड और बी. एन. पी. की लठैत फौज ने हमला कर दिया। औरतों की साडियाँ उतार दीं। किसी-किसी का सिर तोड दिया. जो बच्चा 'कृष्ण' सजा था, उसका भी सिर फाड़ दिया। जुलूस तितर-बितर हो गया। आँखों के सामने ही कितने सव कांड घटते रहते हैं और हम इन सव वीभत्सता के खिलाफ एकजुट न होकर, तितर-बितर हो जाते हैं। हम इधर-उधर बिखर जाते हैं और डर के मारे अपने-अपने घरों में मुँह छिपा लेते हैं। ताकि हमारी पीठ पर सरकारी संत्रासवादियों की लाठी न पड़े। हम सब, जो अखबारों, सभा-सेमिनारों में लच्छेदार खूबसूरत बातें करते हैं, अपनी पीठ भी बखूबी बचाना जानते हैं! चूँकि हम अपनी पीठ बचाना जानते हैं इसलिए इस देश में असाम्प्रदायिक लोगों की बहुतायत होने के बावजूद, हम इकट्ठे नहीं हो पाते। हम एक लाख लोग, डरे-सहमे-से दस लोगों के पीछे-पीछे चलते फिरते हैं। हम दस लाख युक्ति-बुद्धि विवेकवान लोग। सौ संन्यासी के दाँव-कटार और लाठी के खौफ से दौड़ते फिरते हैं।

इसी किस्म के और एक जुलूस का ख्याल आता है-जूसम में जुलूस का मजमा! जन्माष्टमी की तरह, यह भी किसी का जन्मोत्सव है। हयबत मुहम्मद के जन्मोत्सव के जुलूस पर भी अगर ऐसा हमला होता। उस जुलूस में अगर और लोग इस टोपी फौज की टोपी-कुर्ता पायजामा उतार लें, तो कैसा लगेगा? जो लोग तमाचा जड़ते हैं, असल में उन लोगों को भी तो पता चले कि तमाचा खाना कैसा लगता है। वैसे उन लोगों को भी दोष देकर क्या फायदा? कुरान में ही लिखा है-'विधर्मियों के साथ मेलजोल मत रखो; विधर्मियों का संगसाथ त्याग करो।' कुरान का यह उपदेश तो उन लोगों को मानना ही होगा। इसीलिए वे लोग साम-दाम दंड-भेद से विधर्मियों पर आघात हनते हैं। यह बात बिल्कुल सच है कि जब तक धर्मआधारित दलों को निषिद्ध घोषित न किया गया और सेकुलर राष्ट्र की प्रतिष्ठा न की गई, तब तक सभ्यता और इंसान-इंसान में समानता अर्जित करना, संभव नहीं होगा।

बहुत से लोग यह सवाल भी करते हैं कि हिंदू लोग भारत क्यों जा रहे हैं? वे लोग इसी देश में रहें और लड़ते-जूझते जिंदा रहें! जैसे भारत में संख्यालघु मुसलमान जंग कर रहे हैं। विल्कुल वैसे ही। लेकिन यह महज वकवास है! संख्यालघु सिर्फ उसी देश में जंग कर सकते हैं जिस देश में सेकुलरिज्म या धर्मनिरपेक्षता हो! किसी भी धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में संख्यालघु संप्रदाय किसी भी तरह का जुलूस निकाल सकता है। किसी भी माँग के साथ वे लोग सड़कों पर उतर सकते हैं। उनके आंदोलन का एक स्वीकारात्मक पक्ष भी है। लेकिन कोई एक विशेष धर्म. अगर जाति धर्म के तौर पर बहाल रहे, तो हमेशा से ही यह होता आया है कि वह विशेष धर्म उन लोगों के सिर पर लाठी बरसाएगी, जो इस धर्म को नहीं मानते। सत्ताधारी धर्म, अन्यान्य धर्मों के लोगों को खुलेआम नंगा करेगा, उन लोगों के घर-मकान लूटेगा, उनकी दुकानपाट में तोड़-फोड़ करेगा, हर कहीं आग लगाता फिरेगा। ऐसा वह करेगा ही करेगा, क्योंकि देश उन्हें बढ़ावा देता है। देश का प्रोत्साहन पाकर, क्षमतावान धर्मावलंबी लोग, संख्यालघु संप्रदायों को जलाकर खाक कर देंगे। मुझे ताज्जुब होता है कि जिन लोगों ने जन्माष्टमी के जुलूस पर हमला बोला था, उनमें से किसी को भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया; दिखावे की गरज से भी गिरफ्तार नहीं किया। सरकार ने अगर यह कबूल किया है कि जन्माष्टमी के जुलूस पर हमला हुआ था, तो क्या वजह है कि एक भी हमलावर पकड़ा नहीं गया? राष्ट्र हमें आखिर कितनी शर्मिंदगी देगा? मारे शर्म के हमें अपना चेहरा छिपाना पड़ता है; मारे शर्म के हम लोग कछुए की तरह सिमटे रहते हैं। जो लोग इस राष्ट्र को गणतांत्रिक समझते हैं, मेरा मन उन्हें धिक्कार भेजता है। धर्मनिरपेक्षता गणतंत्र की पहली शर्त है। यह शर्त अगर पूरी न हो, तो गणतंत्र का नाम धारण करने का मतलब होगा, जनता को वेवकूफ बनाना। मनमानी करने की एक सीमा होती है! यह सरकार वह सीमा तोड़ चुकी है। ऐसी मनमानी के खिलाफ सन् नब्बे में जो जन-जागरण हुआ था, वैसे ही किसी जन-जागरण की इन दिनों ज़रूरत है। एक सेकुलर राष्ट्र के लिए हम सबका सड़कों पर उतरना जरूरी हो आया है।



...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. आपकी क्या माँ-बहन नहीं हैं?
  2. मर्द का लीला-खेल
  3. सेवक की अपूर्व सेवा
  4. मुनीर, खूकू और अन्यान्य
  5. केबिन क्रू के बारे में
  6. तीन तलाक की गुत्थी और मुसलमान की मुट्ठी
  7. उत्तराधिकार-1
  8. उत्तराधिकार-2
  9. अधिकार-अनधिकार
  10. औरत को लेकर, फिर एक नया मज़ाक़
  11. मुझे पासपोर्ट वापस कब मिलेगा, माननीय गृहमंत्री?
  12. कितनी बार घूघू, तुम खा जाओगे धान?
  13. इंतज़ार
  14. यह कैसा बंधन?
  15. औरत तुम किसकी? अपनी या उसकी?
  16. बलात्कार की सजा उम्र-कैद
  17. जुलजुल बूढ़े, मगर नीयत साफ़ नहीं
  18. औरत के भाग्य-नियंताओं की धूर्तता
  19. कुछ व्यक्तिगत, काफी कुछ समष्टिगत
  20. आलस्य त्यागो! कर्मठ बनो! लक्ष्मण-रेखा तोड़ दो
  21. फतवाबाज़ों का गिरोह
  22. विप्लवी अज़ीजुल का नया विप्लव
  23. इधर-उधर की बात
  24. यह देश गुलाम आयम का देश है
  25. धर्म रहा, तो कट्टरवाद भी रहेगा
  26. औरत का धंधा और सांप्रदायिकता
  27. सतीत्व पर पहरा
  28. मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं
  29. अगर सीने में बारूद है, तो धधक उठो
  30. एक सेकुलर राष्ट्र के लिए...
  31. विषाद सिंध : इंसान की विजय की माँग
  32. इंशाअल्लाह, माशाअल्लाह, सुभानअल्लाह
  33. फतवाबाज़ प्रोफेसरों ने छात्रावास शाम को बंद कर दिया
  34. फतवाबाज़ों की खुराफ़ात
  35. कंजेनिटल एनोमॅली
  36. समालोचना के आमने-सामने
  37. लज्जा और अन्यान्य
  38. अवज्ञा
  39. थोड़ा-बहुत
  40. मेरी दुखियारी वर्णमाला
  41. मनी, मिसाइल, मीडिया
  42. मैं क्या स्वेच्छा से निर्वासन में हूँ?
  43. संत्रास किसे कहते हैं? कितने प्रकार के हैं और कौन-कौन से?
  44. कश्मीर अगर क्यूबा है, तो क्रुश्चेव कौन है?
  45. सिमी मर गई, तो क्या हुआ?
  46. 3812 खून, 559 बलात्कार, 227 एसिड अटैक
  47. मिचलाहट
  48. मैंने जान-बूझकर किया है विषपान
  49. यह मैं कौन-सी दुनिया में रहती हूँ?
  50. मानवता- जलकर खाक हो गई, उड़ते हैं धर्म के निशान
  51. पश्चिम का प्रेम
  52. पूर्व का प्रेम
  53. पहले जानना-सुनना होगा, तब विवाह !
  54. और कितने कालों तक चलेगी, यह नृशंसता?
  55. जिसका खो गया सारा घर-द्वार

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book